क्राउन प्रिंस-प्रिंसेस चार दिवसीय यात्रा पर पहुंचे भारत

नई दिल्ली ,26 फरवरी  डेनमार्क के क्राउन प्रिंस फ्रेडरिक आंद्रे हेनरिक क्रिश्चियन और क्राउन प्रिंसेस मैरी एलिजाबेथ चार दिवसीय यात्रा पर भारत पहुंचे। वह 26 फरवरी से दो मार्च तक भारत में रहेंगे। यह जानकारी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने दी। उन्होंने बताया, दो दशकों में डेनमार्क के शाही जोड़े की यह पहली भारत यात्रा है।

अरिंदम बागची की ओर से किए गए ट्वीट में कहा गया, द रॉयल हाइनेस क्राउन प्रिंस फ्रेडरिक और डेनमार्क की क्राउन प्रिंसेस मैरी चार दिवसीय यात्रा के लिए भारत पहुंचे। यह दो दशकों में डेनमार्क से पहली शाही यात्रा है। यह दोनों देशों के बीच घनिष्ठ और मैत्रीपूर्ण संबंधों को और मजबूत और करेगा।