कांग्रेस अधिवेशन में शामिल होने रायपुर पहुंची प्रियंका गांधी का मुख्यमंत्री बघेल ने किया स्वागत

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कांग्रेस का 85वां अधिवेशन 24 फरवरी से शुरू हो चुका है और आज कांग्रेस का 85वां अधिवेशन का दूसरा दिन है। इस मौके पर आज प्रियंका गांधी राजधानी रायपुर पहुंच चुकी है।

उनके स्वागत के लिए नया रायपुर स्थि​त एयरपोर्ट से कई किमी की सड़कों पर गुलाब के फुल सजाए गए हैं। वहीं सेवा दल के लोग सेक्यूरिटी में लगे हुए हैं।आज के कांग्रेस राष्ट्रीय अधिवेशन के दूसरे दिन सुबह 9 बजे AICC, PCC डेलीगेट्स इकट्ठे होंगे। जिसके बाद सुबह 10 बजे फ्लैग होस्टिंग होगी।

फिर सुबह 10.30 बजे कांग्रेस अध्यक्ष का संबोधन होगा। वहीं 11.30 बजे सोनिया गांधी भाषण देंगी। 12 बजे से राजनीतिक, आर्थिक, अंतरराष्ट्रीय प्रस्ताव पर चर्चा होगी।

बता दें कि कांग्रेस का 85वां अधिवेशन के पहले दिन संचालन समिति की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने की।