Durg News : बोलेरो चालक ने एक्टिवा सवार युवक को मारी टक्कर, युवक की मौत

दुर्ग ,05 फरवरी ।  जिले के पुरानी भिलाई थाना अंतर्गत एक बोलेरो चालक स्कूटर सवार युवक को टक्कर मार कर फरार हो गया। टक्कर लगने से एक्टिवा सवार को काफी चोटे आईं। उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक विश्व बैंक कालोनी भिलाई 3 निवासी सागर भोई अपने से स्कूटर से शनिवर रात सामान लेने के लिए अपने घर से निकला था। रात 8.30 बजे के करीब वह जैसे ड्रीम सिटी के पास पहुंचा सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो उसे टक्कर मारती हुई निकल गई। दुर्घटना के बाद मौके पर भीड़ लग गई।

यह भी पढ़े :-Supreme Court: ये हैं सुप्रीम कोर्ट के पांच नए जज,कल लेंगे शपथ,सभी के पास न्यायपालिका का लंबा अनुभ

इधर सूचना मिलते ही भिलाई तीन पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को मरचुरी में रखवा दिया है। रविवार को पंचनामा कार्रवाई के बाद पीएम होगा और उसके बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा। पुलिस के मुताबिक कुछ लोगों ने बताया कि दुर्घटना करने वाला वाहन बोलेरो था। उसका नंबर कोई नोट नहीं कर पाया। वो काफी तेज गति से आया और दुर्घटना करने के बाद भाग गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि वो जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर वाहन को जब्त कर लेगी।