Durg News : उत्तर प्रदेश में महादेव सट्टा एप चलाने वाले 9 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

दुर्ग,05 फरवरी । पुलिस ने उत्तर प्रदेश में संचालित महादेव सट्टा एप के पैनल संचालित करने वाले 9 आरोपियों को रंगेहाथ सट्टा लगवाते गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि उनकी एक विशेष टीम पुराने पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर नए पैनल का पता कर रही थी। इस दौरान पुलिस को पता चला कि एक आरोपी कई लड़कों को दिल्ली लेकर गया है और वहां महादेव आईडी चला रहा है। 

यह भी पढ़े :-Durg News : बोलेरो चालक ने एक्टिवा सवार युवक को मारी टक्कर, युवक की मौत

पुलिस ने उसके बारे में जानकारी जुटानी शुरू की। आखिरकार तीन दिन पहले पुलिस को जानकारी मिली थी वो लोग ग्रेटर नोएडा में पूरा पैनल चला रहे हैं। पुलिस ने तुरंत एक टीम को ग्रेटर नोएडा रवाना किया। पुलिस की टीम पहले तो रेकी की। उसके बाद जब पुख्ता हो गया कि किस ठिकाने पर वो लोग यह काम कर रहे हैं, सीधे दबिश दे दी। पुलिस को देखकर वो लोग हड़बड़ा गए। भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों से 3 लैपटॉप, 15 मोबाइल व करोड़ों रुपए के लेनदेन का हिसाब, बैंक पासबुक व एटीएम जब्त किया गया है।