प्रिज़्म ने पुणे में 150 से ज्यादा ट्रैवल पार्टनर्स के साथ पश्चिम भारत में विस्तार को दी नई रफ्तार - vedantsamachar.in

प्रिज़्म ने पुणे में 150 से ज्यादा ट्रैवल पार्टनर्स के साथ पश्चिम भारत में विस्तार को दी नई रफ्तार

पुणे, 25 जून, 2026 : प्रिज़्म (ओयो की पेरेंट कंपनी) ने पुणे में एक बड़े ट्रैवल पार्टनर मीट का आयोजन किया, जिसमें 150 से ज्यादा प्रमुख ट्रैवल एजेंट्स और इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पश्चिम भारत में कंपनी के विस्तार को और मजबूत करना था।


कार्यक्रम के दौरान प्रिज़्म ने अपने अलग-अलग ब्रांड्स और सर्विसेस की जानकारी दी। इनमें संडे, क्लबहाउस, पैलेट, टाउनहाउस और डैनसेंटर जैसे ब्रांड्स शामिल हैं। राज्य के विभिन्न हिस्सों से आए ट्रैवल एजेंट्स ने प्रिज़्म की टीम के साथ सीधे बातचीत की और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में बदलते रुझानों के बारे में जानकारी हासिल की। साथ ही, भारत और विदेशों में मौजूद नए कारोबारी अवसरों पर भी चर्चा की।


इस मौके पर प्रिज़्म के अन्य कारोबारों से जुड़े अवसरों को भी सामने रखा गया। इनमें चेकइन होटल्स, इनोव8 और चेकइन वेकेशंस शामिल हैं। ट्रैवल पार्टनर्स ने होटल बुकिंग, हॉलिडे पैकेज, लंबे समय तक ठहरने की सुविधाओं, कॉर्पोरेट ट्रैवल जरूरतों और फ्लेक्सिबल वर्कस्पेस जैसी सर्विसेस में साथ मिलकर काम करने की संभावनाओं पर चर्चा की।


इस कार्यक्रम में ट्रैवल इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और बिज़नेस के कई नए अवसरों पर चर्चा हुई। इस आयोजन ने पश्चिम भारत में अपने पार्टनर नेटवर्क को और मजबूत बनाने की दिशा में प्रिज़्म की प्रतिबद्धता को भी मजबूती दी।
प्रिज़्म के लिए पुणे पश्चिम भारत के सबसे अहम् ट्रैवल बाजारों में से एक है। यहाँ बिज़नेस ट्रैवल, लंबे समय तक ठहरने की जरूरत, वीकेंड ट्रिप्स, कॉर्पोरेट इवेंट्स, हॉलिडे पैकेज और फ्लेक्सिबल वर्कस्पेस की काफी माँग देखने को मिलती है। मुंबई के करीब होने और देश-विदेश के कई प्रमुख शहरों से बेहतर कनेक्टिविटी के कारण पुणे कंपनी के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र बनकर उभरा है, जहाँ से वह अपने पार्टनर नेटवर्क और ग्राहकों तक पहुँच को और बढ़ा सकती है।


इस अवसर पर मनीष कश्यप, वाइस प्रेसिडेंट- सेल्स, एशिया, ने कहा, “पुणे कारोबार, शिक्षा, टेक्नोलॉजी, मैन्युफैक्चरिंग और पर्यटन का एक बड़ा केंद्र है। यही वजह है कि यह हमारे सभी कारोबारों के लिए तेजी से बढ़ने वाला महत्वपूर्ण बाजार है। ट्रैवल पार्टनर मीट जैसी पहलों के जरिए हम अपने पार्टनर्स के साथ रिश्तों को और मजबूत करना चाहते हैं, ताकि उनके लिए नए अवसर बनें और साथ ही महाराष्ट्र तथा सम्पूर्ण पश्चिम भारत में हमारी उपस्थिति भी और मजबूत हो।”

घूमने-फिरने, बिज़नेस ट्रैवल और दोनों के मिश्रण वाले नए ट्रैवल अनुभवों की बढ़ती माँग को देखते हुए प्रिज़्म आने वाले समय में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा। कंपनी का लक्ष्य अपने पार्टनर्स के साथ जुड़ाव बढ़ाना, नए अवसर तैयार करना और भारत के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में अपनी उपस्थिति को और मजबूत करना है।