CG NEWS : सांपों का प्रेम मिलन, कलेक्ट्रेट परिसर में दिखा अद्भुत नजारा... - vedantsamachar.in

CG NEWS : सांपों का प्रेम मिलन, कलेक्ट्रेट परिसर में दिखा अद्भुत नजारा…

धमतरी,25 जून (वेदांत समाचार)। कलेक्ट्रेट परिसर में उस समय लोगों की उत्सुकता बढ़ गई जब महिला एवं बाल विकास कार्यालय के सामने सांपों का एक जोड़ा अठखेलियां करता दिखाई दिया। यह नजारा वहां मौजूद कर्मचारियों और लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया। सांपों के जोड़े को लंबे समय तक एक-दूसरे के साथ लिपटकर घूमते और प्राकृतिक गतिविधियां करते देख कार्यालय के कर्मचारियों ने इसका वीडियो अपने मोबाइल फोन में कैद कर लिया। देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा।

जानकारों के अनुसार बारिश और मानसून के मौसम में सांप अधिक सक्रिय हो जाते हैं। इसी वजह से खुले स्थानों और हरियाली वाले इलाकों में उनके दिखाई देने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। कलेक्ट्रेट परिसर में दिखाई दिया यह दृश्य भी मानसून की आहट से जुड़ा माना जा रहा है। वीडियो देखने वाले कई लोगों ने इसे प्रकृति का अद्भुत और दुर्लभ दृश्य बताया। कुछ देर तक वहां मौजूद लोग सांपों की गतिविधियों को देखते रहे और इस अनोखे पल को अपने कैमरों में कैद करते नजर आए।