गोल्ड खरीदने वालों को आज हो रहा मोटा फायदा, चांदी भी हुई दोगुनी! चेक करें रेट्स

सोना खरीदने वालों के लिए एक अहम खबर है। आज सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। साथ ही चांदी भी महंगी हुई है। चांदी में आज करीब 1000 रुपए की तेजी आई है। इसी के साथ सोना 57 हजार के पार बंद हुआ है। अगर आप भी सोना खरीदने का मन बना रहे हैं तो उससे पहले आज के लेटेस्ट रेट चेक कर लें। एचडीएफसी सिक्युरिटीज ने इस बात की जानकारी दी है।

सोना चांदी आज महंगा हुआ

दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 433 रुपए की तेजी के साथ 57,025 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ है। वहीं, पिछले कारोबारी सत्र में सोना 56,592 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था। इसके अलावा चांदी की कीमत भी 990 रुपये बढ़कर 69,208 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।

जानिए क्या है विशेषज्ञ की राय?

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के एक विश्लेषक ने कहा है कि दिल्ली में सोने का हाजिर भाव 433 रुपये बढ़कर 57,025 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. विदेशी बाजारों में सोना बढ़त के साथ 1,932 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। चांदी भी 24.02 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। बाजार के जानकारों ने कहा कि एशियाई कारोबार में कॉमेक्स में सोने की कीमतों में तेजी रही।

अपने शहर में दरों की जाँच करें

अगर आप भी घर बैठे सोने का लेटेस्ट रेट चेक करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको 8955664433 पर मिस्ड कॉल देना होगा। इसके बाद आपके मोबाइल पर मैसेज आ जाएगा। इसके साथ ही ज्यादा जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर डिटेल चेक कर सकते हैं।