CG Weather Alert : शीत लहर की चेतावनी, कोरिया में 2.6 डिग्री तक पहुंचा तापमान

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अब कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। सरगुजा संभाग के सभी जिलों में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री के आस-पास पहुंच गया है। वहीं कोरिया जिले में ये 2.6 डिग्री दर्ज किया गया है। सरगुजा संभाग में घना कोहरा भी छाया हुआ है। कई जगह पर बर्फ की सफेद चादर बिछी हुई है। वहीं मौसम विभाग ने भी छत्तीसगढ़ के कई जिलों में 48 घंटे लिए शीतलहर की चेतावनी जारी की है।

Also Read :शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 10 साल की जेल

मौसम विभाग रायपुर से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को कोरिया में न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जशपुर में यह 4 डिग्री और सरगुजा में 4.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। बिलासपुर संभाग के जिलों का न्यूनतम तापमान भी 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है। वहीं रायपुर के बलौदा बाजार में तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस तक गिरा है। रायपुर में पारा 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।