स्टार प्लस और अनिल कपूर दे रहे हैं टीवी पर आने का और 1 करोड़ रुपए जीतने का मौका - vedantsamachar.in

स्टार प्लस और अनिल कपूर दे रहे हैं टीवी पर आने का और 1 करोड़ रुपए जीतने का मौका

  • शुरू हुए इंडिया के टॉप 1 परसेंट के रजिस्ट्रेशन

मुंबई, 22 जून, 2026: देशभर में ऐसे लाखों लोग हैं, जो कभी न कभी टेलीविज़न पर आने का सपना देखते हैं। अब यह सपना हकीकत में बदल सकता है, क्योंकि स्टार प्लस के आगामी रियलिटी शो इंडिया के टॉप 1 परसेंट के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं। अभिनेता अनिल कपूर द्वारा होस्ट किए जा रहे इस शो में प्रतिभागियों को अपनी समझ, लॉजिक, ऑब्ज़र्वेशन और क्विक थिंकिंग के दम पर आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। खास बात यह है कि शो के विजेता के लिए 1 करोड़ रुपए की प्राइज मनी भी रखी गई है।


शो में हिस्सा लेने के इच्छुक लोग दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन करके आवेदन कर सकते हैं। या फिर इस लिंक के माध्यम से भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं:

https://starplus.jiostar.com/indiaketoponepercent/।
छात्र, प्रोफेशनल, होममेकर, उद्यमी या किसी भी क्षेत्र से जुड़े लोग इस प्रतियोगिता का हिस्सा बन सकते हैं। ऐसे में, जो लोग खुद को देश के सबसे तेज़ और होशियार दिमागों में गिनते हैं, उनके लिए इंडिया के टॉप 1 परसेंट राष्ट्रीय मंच पर अपनी पहचान बनाने का एक अनूठा अवसर लेकर आया है।