दुर्ग,21 जून (वेदांत समाचार)। डॉ. अजय गोवर्धन की माताजी द्वारा किए गए नेत्रदान एवं त्वचा दान से प्रेरित होकर दीक्षित कॉलोनी/सिंधी कॉलोनी निवासी शिबानी तिवारी ने आज नवदृष्टि फाउंडेशन के माध्यम से अपने देहदान की घोषणा की। इस अवसर पर उन्होंने देहदान की वसीयत नवदृष्टि फाउंडेशन के सदस्य कुलवंत भाटिया, हरमन दुलई, प्रभु दयाल उजाला को सौंपी। रूप में डॉ. अजय गोवर्धन एवं आर.पी. गुप्ता देहदान की इस प्रेरणादायी वसीयत के साक्षी बने। शिबानी तिवारी ने कहा वह डॉ. अजय गोवर्धन को अपना पुत्र मानती हैं एवं उनकी प्रेरणा ही मेरे लिए मार्गदर्शन बनी आज अपनी वर्षों पुरानी देहदान की इच्छा पूर्ण कर मुझे संतुष्टि मिल रही है।
डॉ. अजय गोवर्धन ने कहा हम लोगों के इलाज के साथ साथ उन्हें सामाजिक कार्यों हेतु लगातार प्रेरित करते हैं जिसके अब तक बहुत सार्थक परिणाम आए हैं। नवदृष्टि फाउंडेशन के सदस्य कुलवंत भाटिया ने कहा डॉ. अजय गोवर्धन हमें हर कदम पर नेत्रदान , देहदान एवं त्वचा दान हेतु सहयोग करते हैं उनके सहयोग से बहुत से परिवारों द्वारा र नेत्रदान , देहदान एवं त्वचा दान कर रहे हैं अब शिबानी तिवारी के ह्दान देहदान का निर्णय सराहनीय है इस निर्णय से समाज में देहदान के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। हरमन दुलई ने कहा डॉ. अजय गोवर्धन लोगों के इलाज़ सेवा भावना से करते है उसका ही परिणाम है कि उनका का समाज में गहरा प्रभाव है एवं उनसे लोग नेत्रदान , देहदान एवं त्वचा दान हेतु प्रेरित हो रहे हैं।

