FIFA World Cup 2026 देखना है लेकिन आपके पास ZEE5 का सब्सक्रिप्शन नहीं है? तो आपकी इस परेशानी को दूर करने के लिए अब Airtel ने एक नया प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है जिसकी कीमत 798 रुपए है. इस नए प्लान के साथ कंपनी उन लोगों पर फोकस कर रही है जो लोग फीफा वर्ल़्ड कप 2026 देखना चाहते हैं लेकिन जिनके पास जी5 का एक्सेस नहीं है. ये एक डेटा पैक है जो आपको डेटा के साथ-साथ ओटीटी का भी फायदा देगा, इस प्लान के लिए आपके नंबर पर पहले से कोई एक्टिव प्लान होना जरूरी है.
Airtel 798 Plan डिटेल्स
अगर आपके पास एयरटेल कंपनी की प्रीपेड सिम है तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये प्लान 40 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है. कीमत के हिसाब से आपको वैलिडिटी कम लग सकती है लेकिन इस प्लान में आपको ठीक-ठाक फायदे मिल जाएंगे जैसे कि ये प्लान हर रोज 1 जीबी हाई स्पीड डेटा देता है. 40 दिन की वैधता और हर रोज 1 जीबी डेटा के हिसाब से ये प्लान कुल 40 जीबी डेटा ऑफर करेगा. इसके अलावा ZEE5 भी मिलेगा जिसके जरिए आप FIFA World Cup 2026 देख पाएंगे.
Jio 798 Plan डिटेल्स
रिलायंस जियो के 798 रुपए वाले प्लान को भी हाल ही में लाया गया है और ये प्लान भी उन लोगों को फोकस करके लाया गया है जो फुटबॉल देखने के शौकीन हैं. इस प्लान के साथ कंपनी 1 जीबी प्रतिदिन डेटा देती है, साथ ही ये प्लान भी 40 दिन की वैधता के साथ आता है.
कितने दिन के लिए मिलेगा ZEE5 Subscription?
40 दिन की वैलिडिटी भले ही इस प्लान के साथ मिल रही है लेकिन जी5 आपको 90 दिन के लिए मिलेगा. एयरटेल की तरह जियो प्लान के साथ भी 3 महीने के लिए जी5 का फ्री एक्सेस प्रीपेड यूजर्स को दिया जाएगा.

