टाटा मोटर्स का मेगा लॉन्च प्लान! जल्द आएंगी 5 नई कारें; फीचर्स होंगे हाईटेक, नई Nexon से लेकर Avinya तक शामिल - vedantsamachar.in

टाटा मोटर्स का मेगा लॉन्च प्लान! जल्द आएंगी 5 नई कारें; फीचर्स होंगे हाईटेक, नई Nexon से लेकर Avinya तक शामिल

टाटा मोटर्स आने वाले समय में भारतीय बाजार में अपनी पकड़ और मजबूत करने की तैयारी में है. कंपनी जल्द ही कई नई कारें लॉन्च करने वाली है. इनमें पेट्रोल, CNG, फ्लेक्स-फ्यूल और इलेक्ट्रिक मॉडल शामिल होंगे. नई Nexon के वेरिएंट से लेकर प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV Avinya तक, Tata हर सेगमेंट में नए ऑप्शन लाने की प्लानिंग बना रही है. आइए जानते हैं आने वाली 5 नई Tata कारों के बारे में.

Tata Nexon के नए वेरिएंट
Maruti Brezza के नए फेसलिफ्ट मॉडल के आने के बाद Tata अब Nexon के नए वेरिएंट लॉन्च करने की तैयारी में है. इन्हें अगस्त की शुरुआत में पेश किया जा सकता है. कंपनी इन वेरिएंट्स की कीमत और फीचर्स को ऐसा बनाने की कोशिश करेगी, जिससे ग्राहकों को पहले से ज्यादा वैल्यू मिले.

नई Nexon पेट्रोल और CNG दोनों विकल्पों में आ सकती है. हालांकि कंपनी ने अभी पूरी जानकारी नहीं दी है, लेकिन उम्मीद है कि फीचर्स और कीमत में बदलाव करके इसे ज्यादा आकर्षक बनाया जाएगा. CNG मॉडल में बूट स्पेस को लेकर भी सुधार देखने को मिल सकता है.

Tata Safari EV
Tata अपनी पहली 7-सीटर इलेक्ट्रिक SUV Safari EV भी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. यह Mahindra की इलेक्ट्रिक SUV को टक्कर दे सकती है.Safari EV को Harrier EV वाले Acti.EV+ प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा. इसमें 65 kWh और 75 kWh बैटरी पैक मिलने की संभावना है, जबकि बड़े बैटरी पैक का ऑप्शन भी आ सकता है. एक बार फुल चार्ज होने पर इसकी रेंज करीब 550 से 600 किलोमीटर तक हो सकती है. इसमें ADAS, ऑटो पार्क, 540-डिग्री कैमरा और कई स्मार्ट कनेक्टेड फीचर्स मिलने की उम्मीद है.

Tata Tigor Facelift
Tata जल्द ही Tigor का फेसलिफ्ट मॉडल भी ला सकती है. नई Tigor का डिजाइन Tiago से मिलता-जुलता हो सकता है और इसमें पहले से ज्यादा फीचर्स दिए जा सकते हैं.यह कार पेट्रोल, CNG और इलेक्ट्रिक तीनों ऑप्शन में आएगी. पेट्रोल मॉडल में 1.2-लीटर इंजन मिलेगा, जबकि EV में मौजूदा 26 kWh बैटरी पैक ही मिलने की संभावना है. इसकी रेंज करीब 315 किलोमीटर तक हो सकती है.

Tata Punch Flex Fuel
Tata अपनी पहली फ्लेक्स-फ्यूल कार भी लॉन्च करने की तैयारी में है. यह Punch SUV पर आधारित होगी और 2026 के आखिर या 2027 की शुरुआत में आ सकती है.

इसमें ऐसा 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो E85 (85% एथेनॉल और 15% पेट्रोल) फ्यूल पर भी चल सकेगा. इसके लिए कंपनी इंजन और फ्यूल सिस्टम में कई जरूरी बदलाव करेगी, जिससे कार अलग-अलग तरह के ईंधन पर आसानी से चल सके.

Tata Avinya X
Tata अब प्रीमियम इलेक्ट्रिक कारों के सेगमेंट में भी कदम रखने जा रही है. इसकी शुरुआत Avinya X से होगी, जो एक नई और हाई-टेक इलेक्ट्रिक SUV होगी.Avinya X में 5 लोगों के बैठने की जगह होगी. इसका डिजाइन काफी मॉडर्न और फ्यूचरिस्टिक होगा. इसमें बड़ा टचस्क्रीन, एडवांस टेक्नोलॉजी और कई स्मार्ट फीचर्स मिल सकते हैं. इस EV में 65 से 80 kWh तक के बैटरी पैक मिलने की उम्मीद है. भविष्य में Tata इसका 7-सीटर मॉडल भी लॉन्च कर सकती है.