धमतरी, 19 जून(वेदांत समाचार)। जिले में बिजली गिरने से 40 पशुओं की मौत हो गई। यह घटना तेज गरज-चमक के साथ हुई बारिश के दौरान हुई। मामला मगरलोड थाना क्षेत्र के ग्राम डूमरपाली का है। मृतकों में 39 भेड़ें और एक बकरा शामिल हैं।
इस घटना से पशुपालक को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

