गुजरात में भूपेंद्र पटेल चुने गए विधायक दल के नेता, आज दूसरी बार लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

अहमदाबाद,12 दिसम्बर  गुजरात में भूपेंद्र पटेल राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में 12 दिसम्बर 2022 को दूसरी बार शपथ लेंगे। गांधीनगर में वरिष्ठ नेताओं राजनाथ सिंह, अर्जुन मुंडा और बी.एस. येदुयुरप्पा की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी के नव-निर्वाचित विधायकों की बैठक हुई जिसमें श्री पटेल को मुख्यमंत्री चुना गया। भारतीय जनता पार्टी की विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत से हुई जीत के दो दिन बाद श्री पटेल ने राजभवन में राज्यपाल आचार्य देवव्रत से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया।

गांधीनगर के हेलीपेड मैदान में आयोजित एक समारोह में वे गुजरात के 18वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और सभी भारतीय जनता पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे।