गुजरात में बीजेपी की रिकॉर्ड जीत के बाद पार्टी मुख्‍यालय पहुंचे PM मोदी, कहा- गरीब का ख्याल रखने वाली नीति ने हमें जीत दिलाई

गुजरात में भाजपा लगातार 7वीं बार सरकार बना रही है। इस जीत के बाद जनता और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करने दिल्ली के BJP हेड ऑफिस में PM नरेंद्र मोदी( Narendra modi) भी पहुंचे।

पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने अपने संबोधन में गुजरात, हिमाचल और दिल्ली चुनाव में काम करने वाले कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा- मोदी के नेतृत्व में हमें गुजरात में रिकार्ड जीत मिली है। यह विकासवाद की जीत है।

कांग्रेस से बड़ी जीत भाजपा( BJP) के नाम

गुजरात विधानसभा चुनाव( Gujarat vidhansabha) में सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड कांग्रेस( Congress) के नाम था। पार्टी ने 1985 में माधव सिंह सोलंकी की अगुआई में 149 सीटें जीती थीं। भाजपा 150 का आंकड़ा पार करते ही सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड तोड़ देगी। मोदी के CM रहते भाजपा ने 2002 के चुनाव में 127 सीटें जीती थीं।

गुजरात में भाजपा 157 सीटों के साथ जीत का नया रिकॉर्ड

गुजरात में भाजपा 157 सीटों के साथ जीत का नया रिकॉर्ड बनाने की तरफ बढ़ रही है। रुझानों के मुताबिक पार्टी 182 में से 131 सीटें जीत चुकी है और 26 पर आगे है। रुझान नतीजों में तब्दील हुए, तो भाजपा( bjp) 1985 में कांग्रेस की 149 सीटें जीतने का रिकॉर्ड तोड़ देगी।