राज्यपाल रमेन डेका ने किया लोकसभा अध्यक्ष बिड़ला का आत्मीय स्वागत... - vedantsamachar.in

राज्यपाल रमेन डेका ने किया लोकसभा अध्यक्ष बिड़ला का आत्मीय स्वागत…

रायपुर,18 जून (वेदांत समाचार)। राज्यपाल रमेन डेका ने आज लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला के लोकभवन आगमन पर उनका आत्मीय स्वागत किया और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह,केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने भी बिड़ला का स्वागत किया।

लोकसभा अध्यक्ष अपराह 3.55 बजे लोकभवन से विमतारा सभा स्थल, शांतिनगर के लिए प्रस्थान करेंगे और अपरान्ह 4 बजे स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेने के बाद शांति नगर से 4.45 बजे प्रस्थान कर अपरान्ह 4.50 बजे लोकभवन पहुॅचेंगे। बिरला शाम 5.55 बजे लोकभवन से प्रस्थान कर विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर पहुचेंगें और 6.40 बजे नई दिल्ली के लिये प्रस्थान करेंगे।