मेडिसिन अपडेट 2022 में शामिल हुए प्रदेशभर के चिकित्सक…

रायपुर , 05 दिसम्बर । पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय महाविद्यालय के मेडिसिन विभाग का द्वितीय राज्य स्तरीय वार्षिक सम्मेलन मेडिसिन अपडेट 2022 का आयोजन रविवार को स्व. अटल बिहारी वाजपेयी नवीन सभागार में सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि डाॅ. जी.बी. गुप्ता, पूर्व कुलपति आयुष विश्वविद्यालय थे। सम्मेलन में डीएमई डाॅ. विष्णु दत्त, डीन पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज डाॅ. तृप्ति नागरिया, मेडिकल सुपरिटेंडेंट अम्बेडकर अस्पताल डाॅ. एस. बी. एस. नेताम, एचओडी मेडिसिन बालाजी अस्पताल डाॅ. शशांक गुप्ता सहित प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से आए चिकित्सक शामिल हुए। इस सम्मेलन की आयोजक अध्यक्ष विभागाध्यक्ष मेडिसिन विभाग डाॅ. डी. पी. लकड़ा तथा आयोजक सचिव डाॅ. आर. एल. खरे रहे।



राज्य स्तरीय सम्मेलन में छत्तीसगढ़ से डाॅ. प्रवीण कलवित, डाॅ. डी. पी. लकड़ा, डाॅ. स्मित श्रीवास्तव, डाॅ. लखन सिंह, डॉ. आर. एल. खरे, डाॅ. सी.डी. साहू, डाॅ. अर्पित अग्रवाल और डाॅ. वी. के. राठौर और हैदराबाद से डाॅ. डब्ल्यू. बी. अजीनाथ और डाॅ. पी. बी. मेनन ने चिकित्सा के विभिन्न क्षेत्रों पर व्याख्यान दिया। शाम के सत्र में पीजी छात्रों के लिए मौखिक और पोस्टर प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता और मेडिकल क्विज का आयोजन किया गया।