पत्नी पर जानलेवा हमला कर पति ने खुद को भी किया घायल…

बिलाईगढ़। पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद धारदार हथियार से पत्नी पर हमला कर पति ने खुद को भी घायल कर लिया हैं। पति और पत्नी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना के बाद भटगांव पुलिस ने दोनों को बिलाईगढ़ स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की स्थिति को देखते हुए बिलासपुर रेफर किया गया हैं।



बताया जा रहा कि लगभग 2 साल से पति अपनी पत्नी से अलग रह रहा था और अचानक घर में आकर पत्नी को साथ में रहने की बात की। इस दौरान दोनों के बीच विवाद हो गया। आक्रोश में आकर पति ने धारदार हथियार से पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया। इसके बाद खुद को भी गंभीर चोट पहुंचा ली। बहरहाल पूरे मामलें की भटगांव पुलिस जाँच कर रही है।