दीपका,17 जून (वेदांत समाचर)। नगर पालिका परिषद दीपका में पदस्थ नए मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) के रूप में नेतराम रत्नेश ने अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। उनके आगमन पर नगर के जनप्रतिनिधियों और प्रबुद्ध नागरिकों द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
वार्ड क्रमांक 18 के पार्षद सुख सागर साहू, वरिष्ठ भाजपा नेता राधेश्याम सिंह प्रसिद्ध समाजसेवी राघव मनहर, नारायण आदित्य एवं मो.अनीश ने संयुक्त रूप से नए सीएमओ रत्नेश से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पुष्पगुच्छ भेंट कर नए अधिकारी का आत्मीय स्वागत किया और नई जिम्मेदारी के लिए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
औपचारिक स्वागत के पश्चात जनप्रतिनिधियों और समाजसेवी ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी के साथ दीपका नगर के चहुंमुखी विकास को लेकर विस्तृत चर्चा की। जिसमें नगर के सभी वार्डों में साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल की आपूर्ति और सुव्यवस्थित स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था को दुरुस्त करना।
वार्ड क्रमांक 18 सहित पूरे दीपका क्षेत्र की जर्जर सड़कों की मरम्मत और ड्रेनेज (नाली) सिस्टम में सुधार लाना। रुके हुए विकास कार्यों को गति देना और आम जनता की नगर पालिका से जुड़ी समस्याओं का त्वरित निराकरण करना। सीएमओ नेतराम रत्नेश ने नगर और उसके सभी वार्डों के चौमुखी विकास तथा जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए जनप्रतिनिधियों और नागरिकों को सकारात्मक सहयोग का आश्वासन दिया है।

