कोरबा, 16 जून (वेदांत समाचार)। छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री तथा कोरबा विधायक लखन लाल देवांगन के कोहड़िया स्थित निवास कार्यालय में कोरबा प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने मंत्री श्री देवांगन से सौजन्य भेंट की।
इस विशेष अवसर पर कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने प्रेस क्लब के सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का आत्मीय स्वागत किया। उन्होंने सभी पत्रकारों को साल पहनाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल कार्यकाल के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की। इसी तरह पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल से भी सौजन्य भेंट की गई, उन्होंने प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी।सौजन्य
भेंट के दौरान प्रेस क्लब के संरक्षक कमलेश यादव, अध्यक्ष नौशाद खान, उपाध्यक्ष राजकुमार शाह, सचिव दिनेश राज, उप सचिव हरीश तिवारी, कोषाध्यक्ष दुर्गेश श्रीवास्तव, कार्यकारिणी सदस्य नवाब हुसैन, राजेश कुमार मिश्रा (मिठ्ठू) एवं आकाश शर्मा मौजूद रहे।

