- 178 मैनेजमेन्ट ग्रेजुएट्स ने बिज़नेस की दुनिया में किया प्रवेश, अधिकतम रु 24.11 लाख सालाना का मिला पैकेज
इंदौर, जून, 2026: जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेन्ट, इंदौर ने अपने इंदौर कैंपस में 14वें सालाना दीक्षांत समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर संस्थान ने पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन मैनेजमेन्ट (पीजीडीएम) प्रोग्राम के 178 ग्रेजुएट्स को डिग्री दी, जो एकेडमिक लर्निंग से आगे बढ़कर प्रोफेशनल लीडरशिप की ओर कदम रखने जा रहे हैं।
दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता श्री श्रीवत्स जयपुरिया, वाईस चेयरमैन, बोर्ड ऑफ गवर्नर्स, जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेन्ट ने की, जिन्होंने समारोह की औपचारिक शुरूआत कर ग्रेजुएट होने वाले छात्रों का स्वागत किया। यूसी इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री सिव प्रसाद जुलुरी ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शिरकत की। जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेन्ट, इंदौर के डायरेक्टर डॉ दीपांकर चक्रबर्ती ने संस्थान की सालाना प्रगति की रिपोर्ट पेश करते हुए, पिछले साल के एकेडमिक, प्लेसमेन्ट एवं रीसर्च के नतीजों पर रोशनी डाली। छात्रों को फैलो इन मैनेजमेन्ट की डिग्री दी गई, साथ ही ग्रेजुएट होने वाले बैच के टॉपर ने सभा को सम्बोधित करते हुए संस्थान को विदाई दी।
एएसीएसबी से मान्यता प्राप्त और भारत के टॉप 1 फीसदी बिज़नेस स्कूलों में शामिल, जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट बेहतरीन एकेडमिक परिणामों और प्लेसमेंट के साथ उद्योग जगत में अपने आप कोे लगातार और मजबूती से स्थापित कर रहा है। ग्रेजुएट होने वाले बैच को 24.11 लाख रुपए सालाना का अधिकतम और औसतन 11.08 लाख रुपए सालाना का पैकेज मिला। इन छात्रों को बैंकिंग एवं फाइनैंशियल सर्विसेज़, मैन्युफैक्चरिंग, कंज्यूमर गुड्स, एनर्जी, कंसल्टिंग और मीडिया जैसे सेक्टर्स से जॉब ऑफर मिले हैं। रिक्रुटर्स की बात करें, तो इसमें डेलॉइट, ब्लैकरॉक, कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, आदित्य बिरला कैपिटल, कोलगेट-पामोलिव, टीवीएस मोटर कंपनी, जियो-बीपी, द टाइम्स ऑफ इंडिया और जेके सीमेंट जैसी जानी-मानी कंपनियाँ शामिल रहीं।
ग्रेजुएट होने वाले छात्रों को बधाई देते हुए डॉ दीपांकर चक्रबर्ती, डायरेक्टर, जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेन्ट, इंदौर ने कहा, “जयपुरिया में हमारे छात्रों को जो ज्ञान, कौशल, मूल्य और अनुभव मिले हैं, वे उन्हें संगठन, समुदाय और समाज में योगदान देने के लिए सशक्त बनाएँगे। वे पेशेवर यात्रा के अगले चरण में प्रवेश करने जा रहे हैं, हमें विश्वास है कि वे ईमानदारी और उत्कृष्टता के लिए प्रतिबद्धता के साथ नेतृत्व करते हुए आगे बढ़ते रहेंगे।”
ग्रेजुएट होने वाले छात्रों को बधाई देते हुए, श्री श्रीवत्व जयपुरिया, वाइस चेयरमैन, जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेन्ट ने कहा, “आप एक ऐसी दुनिया में कदम रख रहे हैं, जिसे एआई आकार दे रहा है, आधुनिक टेक्नोलॉजी के साथ तेज़ी से बदलाव आ रहे हैं। आपकी क्षमता इस बात में नहीं कि आप क्या जानते हैं, बल्कि आपके सीखने, अपने आप को ढालने और विकसित होने पर निर्भर करती है। जीवन में आपके सामने अनिश्चितता और मुश्किलों के कई मौके आएँगे, लेकिन आपको इनसे डरना नहीं है। जीवन के कुछ सबसे कीमती सबक हमें ऐसे अनुभवों से ही मिलते हैं, जिनकी योजना पहले से नहीं बनी होती। और यही सबक हमारे जीवन को आकार देते हैं।”
छात्रों को उनकी एकेडमिक उपलब्धियों के लिए संस्थान के सर्वोच्च सम्मान दिए गए। चेयरमैन्स गोल्ड मेडल, आशी श्रीवास्तव को मिला, वहीं वाइस चेयरमैन्स सिल्वर मेडल आकाश विजयवर्गीय को तथा डायरेक्टर्स ब्रॉन्ज़ मेडल प्रथम तेजवानी को दिया गया।
इसी तरह फैकल्टी को भी उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। डिस्टिंग्श्डि फैकल्टी अवॉर्ड्स- डॉ देबाशीष मोहंती, (टीचिंग एक्सीलेन्स); प्रोफेसर अभिनव शंकर राठौड़, (पॉज़िटिव इंम्पैक्ट ऑन स्टुडेन्टस); और डॉ. अमीया कुमार मोहापात्रा, (रीसर्च एक्सीलेन्स) को दिए गए। एल्युमनाई की उपलब्धियों की बात करें तो 2016 बैच के मध्यंतिका मेहरा को चेयरमैन्स अवॉर्ड ऑफ रिकॉग्निशन (कॉर्पोरेट एक्सीलेन्स) से सम्मानित किया गया, जो रिलेक्सो फुटवियर लिमिटेड में लीडरशिप एंड डेवलपमेन्ट के डिप्टी मैनेजर के रूप में कार्यरत हैं।

