Raipur News : पटरी की रेल गायब तो कागज के रेल लेकर पहुंचे कांग्रेस नेता

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विगत कुछ दिनों से केन्द्र सरकार द्वारा सैकड़ों रेलों को रद्द किया गया है। जिस वजह से आम जनता को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। वहीं इसके विरोध स्वरूप आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सांसद सुनील सोनी के सरकारी आवास पर 130 फीट लम्बी रेल भेंट कर अपना विरोध दर्ज करने पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा के 9 सांसदो सहित रेल मंत्री, स्मृति ईरानी एवं मोदी के मुखौटे लगा कर विरोध दर्ज किया। साथ ही केंद्र सरकार के इस ग़ैर जिम्मेदार रवैए की खिलाफ जमकर नारेबाज़ी भी की। रायपुर सांसद सुनील सोनी इस्तीफ़ा दो के नारे भी लगाए गए।

कांग्रेस नेता और हाउसिंग बोर्ड के डायरेक्टर विनोद तिवारी ने कहा कि पिछले 1 साल में 26 सौ रेल रद्द की गई है। ऐसा कर केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ के रेल यात्रिओं के साथ लगातार अन्याय कर रही है। जब मन होता है रेलों को रद्द कर दिया जाता है, जिससे रेल यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है। इससे यात्रियों को किराए की गाड़ी का इस्तेमाल करना पड़ता है जिसका अधिभार भी रेल यात्रियों को झेलना पड़ता है। रेल यात्रियों के जेब में लगातार डाका डालने का काम केंद्र में बैठी मोदी सरकार द्वारा किया जा रहा है।

naidunia

कभी स्पेशल ट्रेन चला भाड़ा बढ़ने के नाम पर तो कभी रेलवे प्लेटफार्म टिकट का शुल्क बढ़ाने के नाम पर छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों का शोषण किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ भाजपा के नौ सांसद तमाशबीन बन कर तमाशा देख रहे हैं जबकि केंद्र में भाजपा की ही सरकार है। छत्तीसगढ़ के भाजपा सांसदो को यहां की आम जनता के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ आवाज़ उठानी चाहिए। इसका जवाब आम जनता इन्हें 2024 लोकसभा चुनाव में देगी।

विनोद तिवारी ने रेल रद्द होने की वजह से रेल यात्रियों को होने वाली परेशानियों के संबंध में कहा कि गरीब एवं मध्यम वर्गीय परिवार को रेल रद्द होने से बहुत ज़्यादा तकलीफों का सामना करना पड़ता है। कोई व्यापार व्यवसाय के संबंध में बहार जाना चाहता है, कोई परिवार के साथ शादी ब्याह दर्शन या किसी अन्य कार्य हेतु रेल से यात्रा करना चाहता हो तो इस स्थिति में उसे विकट समस्याओं से होकर गुजरा पड़ रहा है ऐसी स्थिति में भाजपा सांसदो की चुप्पी तकलीफ़ देह है। छत्तीसगढ़ जोन रेलवे को सबसे ज़्यादा राजस्व देने वाला जोन है। इसके बाद भी सुविधाओं को केंद्र द्वारा छिना जा रहा है। छत्तीसगढ़ के लौह खनिज और कोयला की सप्लाई के लिए मालगाड़ियों को प्राथमिकता देने जानबूझकर सवारी गाड़ी को रोका जा रहा है जो छत्तीसगढ़ की जनता के साथ अन्याय है।

 naidunia

उनका कहना है कि कांग्रेस पार्टी के सांसद एवं वरिष्ठ नेताओं ने समय-समय पर इस समस्या से केंद्र सरकार को अवगत कर समस्या का समधान करने कहा है। पर मोदी सरकार रेल को भी अपने उद्योगपति मित्र अडानी-अंबानी को बेचना चाहती है इसलिए लगातार ट्रेनों को रद्द कर रही है। पर कांग्रेस पार्टी इस लड़ाई को आगे भी लड़ती रहेगी और इनके मंसूबो को पूरा नही होने देगी। विनोद तिवारी ने कहा की रायपुर सांसद सुनील सोनी इस मामले में पहल कर समस्या का समधान करें अथवा अपना इस्तीफ़ा रायपुर लोकसभा की जनता के सामने दें। साथ ही विनोद तिवारी ने ये चेतावनी भी दी है की अगर सांसद सुनील सोनी द्वारा इस समस्या पर सार्थक पहल कर समस्या दूर नहीं की जाती है तो जल्द उनका घेराव किया जायेगा।