CG NEWS : राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर एक बड़ा हादसा लग्जरी कार में लगी आग... - vedantsamachar.in

CG NEWS : राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर एक बड़ा हादसा लग्जरी कार में लगी आग…

सुकमा,13 जून । राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर एक बड़ा हादसा टल गया, जब चलती कार में अचानक तकनीकी खराबी के बाद आग लग गई। वाहन में सवार पूरा परिवार समय रहते बाहर निकल गया, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। बताया जा रहा है कि वाहन का इलेक्ट्रॉनिक और मैकेनिकल सिस्टम अचानक फेल हो गया था, जिससे चालक को गाड़ी नियंत्रित करने में मुश्किल हुई।

किसी तरह वाहन को सड़क किनारे रोकने के बाद बोनट से धुआं उठता दिखाई दिया। कुछ ही देर में आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। परिवार और आसपास मौजूद लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट को आग की वजह माना जा रहा है। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित बच गए। घटना ने एक बार फिर वाहन सुरक्षा और नियमित तकनीकी जांच की जरूरत को उजागर कर दिया है।