‘राख’ की कहानी पर दीपक धर ने तोड़ी चुप्पी, बताया कैसे मिला आइडिया
मुंबई: बानिजय एंटरटेनमेंट ने अपनी कंटेंट शाखाओं बानिजय एशिया और एंडेमोल शाइन इंडिया के जरिए हाल के वर्षों में कई सफल और चर्चित स्क्रिप्टेड और अनस्क्रिप्टेड शोज़ दिए हैं। इसी कड़ी में एंडेमोल शाइन इंडिया की नई क्राइम थ्रिलर सीरीज़ ‘राख’ भी शामिल हो गई है, जिसका हाल ही में प्राइम वीडियो पर प्रीमियर हुआ। रिलीज़ के बाद से ही यह सीरीज़ लगातार चर्चा में बनी हुई है और दर्शकों के साथ-साथ समीक्षकों से भी इसकी दमदार कहानी, शानदार स्क्रीनप्ले और क्राइम-थ्रिलर जॉनर पर नए अंदाज़ के लिए खूब तारीफें मिल रही हैं।
‘राख’ को मिल रही सराहना के बीच निर्माता दीपक धर ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में शो की मौलिकता पर बात की और बताया कि लेखकों के आइडिया को किस तरह विकसित किया गया। उन्होंने कहा, “ राख किसी इंटरनेशनल शो का रूपांतरण नहीं है, यह पूरी तरह ओरिजिनल कंटेंट और ओरिजिनल कहानी है। यह कहानी हमारे पास लेखकों के जरिए आई थी और फिर हमने इसे आकार देना शुरू किया। यह एक बेहद टाइट थ्रिलर है और इसे लेकर हम काफी उत्साहित हैं।”
बानिजय एंटरटेनमेंट लगातार स्क्रिप्टेड कंटेंट की दुनिया में अपनी मजबूत पहचान बना रहा है और ‘राख’ उसकी सफलता की सूची में एक और अहम नाम बनकर उभरी है। सीरीज़ एक चौंकाने वाले अपहरण और हत्या के मामले के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां एक गहन जांच के दौरान अपराध, न्याय और इंसानी स्वभाव के कई अंधेरे पहलू सामने आते हैं।
बीते वर्षों में बानिजय एशिया और एंडेमोल शाइन इंडिया ने स्क्रिप्टेड और नॉन-स्क्रिप्टेड दोनों तरह के कंटेंट में खुद को भारतीय मनोरंजन जगत की बड़ी ताकत के रूप में स्थापित किया है। स्क्रिप्टेड कंटेंट में कंपनी ‘द नाइट मैनेजर’, ‘द ट्रायल’, ‘होस्टेजेस’, ‘कॉल माई एजेंट: बॉलीवुड’, ‘उंदेखी’, ‘आर्या’, ‘बॉम्बे बेगम्स’ और ‘ट्रायल बाय फायर’ जैसे चर्चित शोज़ दे चुकी है, जबकि ‘हाउस एम.डी.’ के रूपांतरण पर भी काम चल रहा है।
वहीं नॉन-स्क्रिप्टेड स्पेस में समूह ने ‘बिग बॉस’, ‘द 50’, ‘राइज़ एंड फॉल’, ‘खतरों के खिलाड़ी’, ‘मास्टरशेफ इंडिया’, ‘एमटीवी रोडीज़’, ‘द कपिल शर्मा शो’, ‘इनटू द वाइल्ड विद बेयर ग्रिल्स’ और ‘राइज़ एंड फॉल’ जैसे बड़े रियलिटी और एंटरटेनमेंट फ्रेंचाइज़ तैयार किए हैं। अपने विविध कंटेंट पोर्टफोलियो के जरिए बानिजय एंटरटेनमेंट लगातार ऐसा मनोरंजन पेश कर रहा है, जो हर पीढ़ी, हर भाषा और हर प्लेटफॉर्म के दर्शकों से जुड़ता है।

