छत्तीसगढ़ में गिरा तापमान, बढ़ रही ठिठुरन, जानें कब से पड़ेगी कड़ाके की ठंड

रायपुर ,30 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ में उत्तर से आ रही ठंडी हवाओं के चलते ठिठुरन बढ़ रही है। साथ ही न्यूनतम तापमान में गिरावट जारी है, लेकिन अभी शहरों के मुकाबले ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादा ठंड का एहसास हो रहा है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि इस वर्षा ठंड काफी ज्यादा पड़ने की उम्मीद है।

राजधानी रायपुर का न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य दो डिग्री सेल्सियस कम है। इसी प्रकार दुर्ग का न्यूनतम तापमान 16.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम है। बारिश के थमने के बाद बादल पूरी तरह से साफ है। वहीं उत्तर से आ रही हवाओं के चलते तापमान में गिरावट आई है। आने वाले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट की उम्मीद है।