चलती कार में लगी आग, समय रहते गाड़ी से बाहर निकलने पर बची लोगों की जान, देखें VIDEO… - vedantsamachar.in

चलती कार में लगी आग, समय रहते गाड़ी से बाहर निकलने पर बची लोगों की जान, देखें VIDEO…

दंतेवाड़ा, 10 जून (वेदांत समाचार)। गीदम-बीजापुर मार्ग पर चलती कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार जलकर राख हो गया। कार सवार लोगों ने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली। पूरा मामला गीदम थाना क्षेत्र के गुमरगुंडा के पास का है। शॉर्ट सर्किट से कार में आग लगने की आशंका जताई जा रही है।