रायपुर, 06 जून (वेदांत समाचार)। राजधानी रायपुर के बॉम्बे मार्केट स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के जोनल ऑफिस में शनिवार को आग लगने की घटना सामने आई है. घटना से सुबह दफ्तर पहुंचने वाले कर्मचारियों में हड़कंप मच गया. सूचना पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची गई है. आग पर काबू पाने की कोशिश लगातार जारी है. पूरा मामला मौदहापारा थाना क्षेत्र का है.
जानकारी के अनुसार, आसपास की दुकानों को भी एहतियातन खाली कराया गया है. फायर ब्रिगेड टीम मौके पर आग बुझाने के लिए जुटी हुई है. बैंक दफ्तर से धुंआ निकलते नजर आ रहा है. स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है. अबतक आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है. हालांकि ऐसी में शॉर्ट सर्किट होने की बात कही जा रही है.
रायपुर नगर निगम की पानी टैंकर भी मौके पर बुला ली गई है. पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं. आग बुझाने में दमकल टीम जुटी हुई है.

