भाजयुमो ने रक्त दान व श्रमिकों का सम्मान कर मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिन

नारायणपुर, 17 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को भाजपा शनिवार से सेवा पखवाड़ा के रूप में 02 अक्टूबर तक मनायेगी। इसी क्रम में भाजयुमो एवं भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ नारायणपुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर जिला अस्पताल में रक्तदान व श्रमिकों का सम्मान कर मनाया।इस दौरान कार्यक्रम में अतिथि के रूप में मौजूद भाजपा प्रदेश महामंत्री व पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि नरेंद्र मोदी के रूप में देश को एक ऐसा सशक्त व निर्णायक नेतृत्व मिला है, जिसने दशकों से अपने अधिकारों से वंचित करोड़ो गरीबों को विकास की मुख्यधारा से जोड़कर न सिर्फ उन्हें समाज में गरिमामय जीवन दिया बल्कि अपने अथक परिश्रम से विश्वभर को यह दिखाया कि नेतृत्व कैसा होता है।

भाजपा जिलाध्यक्ष बृजमोहन देवांगन, पूर्व जिलाध्यक्ष द्वय रूपसाय सलाम, नारायण मरकाम ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर भाजपा नेता रतन दुबे, संजय नंदी, बृज वर्मा, रितेशजोशी, जय हिंदुजा, मरण शील, जैकी कश्यप, सुदीप झा, पंकज जैन, जयप्रकाश शर्मा, अभिषेक बेनर्जी, संजय तिवारी, मंगडू नूरेटी, अभिषेक झा, सचिन जैन, राजेन्द्र प्रजापति, किशोर आर्य, अशोक कर्मकार, बिट्टू अंगीरा, माहेश्वरी कवाची सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।