शादी का झांसा देकर नाबालिग से रात भर किया दुष्कर्म, तबीयत खराब हाेने पर खुला भेद

लुधियाना। शादी का झांसा देकर नाबालिग का अपहरण व रात भर दुष्कर्म करने के आरोपित पर थाना साहनेवाल पुलिस ने दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ केस दर्ज करके मंगलवार अदालत में पेश किया गया। जहां से रिमांड हासिल करके कड़ी पूछताछ की जा रही है। एएसआइ राम मूर्ति ने बताया कि आरोपित की पहचान गिल कालोनी की गली नंबर 2 निवासी सिमरनदीप सिंह के रूप में हुई है।

फैक्ट्री में काम करती है नाबालिग

पुलिस ने ग्यासपुरा के पीपल चौक स्थित सुरजीत नगर निवासी 16 वर्षीय नाबालिग की शिकायत पर उसके खिलाफ केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि वह जसपाल बांगड़ स्थित एक फैक्ट्री में काम करती थी। जहां आरोपित भी नौकरी करता था। वहां दोनों के बीच दोस्ती हो गई। गत 6 सितंबर की रात 8 बजे वह पीपल चौक स्थित दुकान से सामान खरीदने के लिए गई थी। जहां से वह आरोपित उसे शादी का झांसा देकर ईस्टमैन चौक के करीब एक फैक्ट्री में ले गया।

तबीयत खराब होने पर चला पता

जहां उसने उसकी मर्जी के विरुद्ध रात भर उसके साथ दुष्कर्म किया। सुबह 6.30 बजे वो उसे कमरे में अकेले छोड़ कर फरार हो गया। 10 सितंबर के दिन अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई। जिसके चलते उसे सिविल अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। तफ्तीश के दौरान पुलिस ने आराेपित को गिरफ्तार कर लिया।