तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर खेत में पलटी, एक दर्जन यात्री घायल

सूरजपुर,6सितम्बर। बकालो गांव में तेज रफ्तार जय भवानी यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई। घटना में एक दर्जन से अधिक यात्रियों को चोटें आई हैं। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल नौ यात्रियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रेमनगर में भर्ती कराया गया है।

सूरजपुर। प्रेमनगर के समीप बकालो गांव में तेज रफ्तार जय भवानी यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई। घटना में एक दर्जन से अधिक यात्रियों को चोटें आई हैं। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल नौ यात्रियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रेमनगर में भर्ती कराया गया है।

घायलों का इलाज जारी 

इसमें ग्राम जमगला निवासी बियारो बाई पति धनेश्वर बैगा 45 वर्ष सहित भदवाई उदयपुर निवासी फूलकुंवर पति बज्जू 44 वर्ष, जमगला निवासी दिलासो पति अलख घसिया व अनंगपुर निवासी सुनीता दास पुत्री तिलक दास 28 वर्ष को गंभीर चोटें आई है। शेष पांच घायलों की स्थिति सामान्य है। सभी का उपचार डा. नारद गुप्ता एवं उनकी टीम द्वारा किया गया।