कॉर्टेवा ने लॉन्च किया मैविलॉन™, धान की फसल को कीटों से मिलेगी लंबी सुरक्षा - vedantsamachar.in

कॉर्टेवा ने लॉन्च किया मैविलॉन™, धान की फसल को कीटों से मिलेगी लंबी सुरक्षा

रायपुर, 02 जून 2026 (वेदांत समाचार)। कृषि विज्ञान एवं फसल सुरक्षा समाधान प्रदान करने वाली ने भारत में धान की फसल को कीटों से बचाने के लिए नई ग्रेन्युलर इंसेक्टिसाइड तकनीक मैविलॉन™ लॉन्च की है। कंपनी का दावा है कि यह उत्पाद किसानों को पारंपरिक रिएक्टिव कीट नियंत्रण पद्धति से आगे बढ़ाकर प्रोएक्टिव सुरक्षा प्रदान करेगा।

हैदराबाद में आयोजित लॉन्च कार्यक्रम में कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) Chuck Magro ने ग्राहकों, चैनल पार्टनर्स और अन्य हितधारकों की उपस्थिति में मैविलॉन™ का अनावरण किया।

भारत में चावल प्रमुख खाद्यान्न फसल है, लेकिन धान की खेती करने वाले किसानों को लंबे समय से ब्राउन प्लांट हॉपर (बीपीएच) और स्टेम बोरर जैसे कीटों की समस्या का सामना करना पड़ता है। ये कीट फसल की उत्पादकता और गुणवत्ता दोनों को प्रभावित करते हैं। अधिकांश किसान कीटों का नियंत्रण तब करते हैं जब नुकसान स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगता है, जिससे कई बार फसल को पहले ही क्षति पहुंच चुकी होती है।

कंपनी के अनुसार, मैविलॉन™ को धान की रोपाई के 30 से 35 दिन बाद केवल एक बार उपयोग करना होता है। इसकी विशेष ग्रेन्युलर फॉर्मूलेशन बीपीएच के खिलाफ 60 दिनों तक तथा स्टेम बोरर के खिलाफ 15 दिनों तक सुरक्षा प्रदान करती है। यह फसल के महत्वपूर्ण विकास चरणों में कीटों से बचाव सुनिश्चित करने में मदद करती है।

कंपनी का कहना है कि मैविलॉन™ के उपयोग से बार-बार कीटनाशक स्प्रे की आवश्यकता कम होगी, जिससे किसानों की श्रम लागत और कार्यभार में कमी आएगी। साथ ही अंतिम समय में कीटनाशक छिड़काव की आवश्यकता भी घटेगी, जिससे खेती का प्रबंधन अधिक सरल और प्रभावी हो सकेगा।

कॉर्टेवा ने कहा कि मैविलॉन™ के जरिए वह किसानों को वैज्ञानिक, प्रभावी और टिकाऊ फसल सुरक्षा समाधान उपलब्ध कराने की दिशा में अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ा रही है, ताकि फसल सुरक्षा के साथ किसानों की आय में भी सुधार हो सके।