कोरी डेम में डूबकर 21 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत... - vedantsamachar.in

कोरी डेम में डूबकर 21 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत…

बिलासपुर,01 जून (वेदांत समाचार)। कोटा क्षेत्र स्थित कोरी डेम में दोस्तों के साथ नहाने गए एक 21 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद राजकिशोर नगर निवासी परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा। खबर फैलते ही पूरा क्षेत्र शोक में डूब गया। मिली जानकारी के अनुसार शोएब शेख पिता अब्दुल कय्यूम अपने दोस्तों अफजल अहमद और जैनुल आबेदिन के साथ रविवार दोपहर करीब 12 बजे घर से निकला था। उसने परिजनों को फार्म हाउस जाने की बात कही थी, लेकिन तीनों दोस्त घूमने के लिए कोरी डेम पहुंच गए।

भीषण गर्मी के बीच डेम में नहाने के लिए उतर गए। तीनों युवक डेम में नहा रहे थे। इसी दौरान शोएब अचानक गहरे पारनी की ओर चला गया। कुछ ही क्षणों में वह डूबने लगा। उसके दोस्तों ने चीख पुकान मचाते हुए उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन पानी की गहराई और तेज बहाव के कारण वे सफल नहीं हो सके। देखते ही देखते शोएब उनकी आंखों के सामने पानी में समा गया। घटना की सूचना मिलते ही कोटा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। गोताखारों की मदद से कई घंटों तक डेम में तलाशी अभियान चला गया।

कड़ी मशक्कत बाद युवक का शव पानी से बाहर निकाला गया। जैसे ही हादसे की खबर परिजनों तक पहुंची, उनका रो रोकर बुरा हाल हो गया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों की आंखें नम हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। शाम होने के कारण पोस्टमार्टम नहीं हो सका था। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। इस घटना से सबक लेना चाहिए कि कभी-कभी गलत फैसला खुद के साथ-साथ परिवार को भी सदमे में डाल देता है।