सांतरागाछी-लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन के चार फेरे रद्द - vedantsamachar.in

सांतरागाछी-लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन के चार फेरे रद्द

रायपुर 1 जून 2026 (वेदांत समाचार)। यात्रियों की सुविधा के लिए समर सीजन में लोकमान्य तिलक टर्मिनस (LTT) – सांतरागाछी (SRC) – लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन (01001/01002) 21 अप्रैल से 16 जुलाई 2026 तक संचालित की जा रही थी। यात्रियों की संख्या कम होने के कारण यह गाड़ी 04 फेरो के लिए रद्द कर दी गई है। गाड़ी संख्या 01001 लोकमान्य तिलक टर्मिनस संतरागाछी समर स्पेशल दिनांक 23 एवं 30 जून को तथा 07 एवं 14 जुलाई 2026 को रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 01002 सांतरागाछी – लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी) समर स्पेशल ट्रेन दिनांक 25 जून, 02, 09 एवं 16 जुलाई 2026 को रद्द रहेगी।