रुपाला ने किया कॉफी टेबल बुक फिश एंड सीफूड – 75 रूचिकर व्यंजनों का संग्रह का विमोचन

नई दिल्ली। केंद्रीय मत्स्यपालन और पशुपालन मंत्री, परशोत्तम रुपाला ने नई दिल्ली में ‘फिश एंड सीफूड – 75 रूचिकर व्यंजनों का संग्रह’ नामक एक अनूठी कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया। मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के अंतर्गत मत्स्य पालन विभाग द्वारा मछली और सीफूड की घरेलू खपत को बढ़ावा देने और मछली की स्थानीय प्रजातियों को लोकप्रिय बनाने के लिए इस पहल को लाया गया है।

इस किताब का विमोचन दोनों राज्य मंत्रियों डॉ. एल. मुरुगन और डॉ. संजीव कुमार बालयान,  जतीन्द्र नाथ स्वैन, सचिव, सागर मेहरा संयुक्त सचिव (अन्तर्देशीय मात्स्यिकी),  जे बालाजी, संयुक्त सचिव (समुद्री मात्स्यिकी एवं सीवीओ), पीएमसी से लेकर पीएमएमएसवाई के अन्य विभागों के अधिकारी और विशिष्ट अतिथि सेलिब्रिटी शेफ  कुणाल कपूर की उपस्थिति में किया गया। कॉफी टेबल बुक और इसका विमोचन आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत भारत की स्वतंत्रता के 75 गौरवशाली वर्षों के लिए चल रहे उत्सव का एक हिस्सा है। यह रेसिपी बुक, देश के जल निकायों में उपलब्ध मछलियों की विविधता और देश में मछली व्यंजनों की विरासत का एक आकर्षण है, जो पूरे देश की विविध कला और भोजन शैलियों का प्रतीक है।