पत्नी से नाराज होकर घर से निकल गया था पति, पुलिस ने ढूंढ निकाला - vedantsamachar.in

पत्नी से नाराज होकर घर से निकल गया था पति, पुलिस ने ढूंढ निकाला

छुरिया 31 मई 2026 (वेदांत समाचार)। पत्नी से विवाद के बाद गुस्से में घर से भाग निकले व्यक्ति को पुलिस सकुशल ढूंढ निकाला है। बागनदी पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बागनदी निवासी भोला कोरेम 29 मई की रात्रि में पारिवारिक विवाद के चलते अपनी पत्नी से नाराज होकर घर से बिना बताए कहीं चला गया था। उसके परिजनों द्वारा उसकी कुशलता को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए किसी अनहोनी की आशंका जाहिर की गई थी। सूचना प्राप्त होते ही थाना बागनदी पुलिस द्वारा तत्काल पतासाजी प्रारंभ की गई। पुलिस टीम द्वारा लगातार खोजबीन एवं आवश्यक जानकारी संकलित कर संभावित स्थानों पर तलाश की गई। तलाश के दौरान चिचोला क्षेत्र में भोला कोरेम को सकुशल खोज लिया गया। पूछताछ में भोला कोरेम ने बताया कि वह पारिवारिक कारणों से नाराज होकर घर से चला गया था। आवश्यक पूछताछ एवं सत्यापन उपरांत उसे सकुशल उसक माता के सुपुर्द किया गया।

राजनांदगांव शहर में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आयी है, जिसमें बेटे की मौत की खबर आते ही पिता ने भी दुनिया छोड़ दी है। शनिवार को पिता-पुत्र का एक साथ अंतिम संस्कार ने पूरे माहौल को गमगीन कर गया है। मिली जानकारी के अनुसार चौखड़ियापारा के रहने वाले शर्मा परिवार के लिए कल शुक्रवार का दिन बेहद कठिन था । शर्मा परिवार के मुखिया 80 वर्षीय मांगी लाल शर्मा के पुत्र चंद्रप्रकाश शर्मा 45 वर्ष का हृदयाघात के चलते निधन हो गया। यह खबर जैसे ही मांगी लाल शर्मा को मिली, कुछ देर में ही पुत्र वियोग की पीड़ा में उन्होंने भी प्राण त्याग दिए। पिता-पुत्र के मौत की खबर पर पूरे शहर शोक संतृप्त हो गया।
उल्लेखनीय है कि मांगी लाल शर्मा वर्षों से गौशाला मार्केट में दाल सीरा का व्यवसाय करते थे। उनके दाल सीरा की मिठास से शहर का हर तबका अच्छे से अवगत था । सालों साल यह व्यापार चल रहा था। अचानक इस घटना ने सभी को झकझोर दिया है। स्थानीय मुक्तिधाम में शनिवार सुबह 11 बजे पिता-पुत्र को अंतिम बिदाई दी गई। मांगीलाल शर्मा को उनके सुपुत्र राजा शर्मा मुखाग्नि दी, जबकि पुत्र चंद्रप्रकाश शर्मा को छोटे भाई अनुज शर्मा ने मुखाग्नि दी है।