कोंड़ागांव : गोंडवाना भवन के पीछे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस

कोंड़ागांव, 7 अगस्त। जिले के फरसगांव नगर के राधना मार्ग में स्थित गोंडवाना भवन के पीछे शनिवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिला। आसपास के लोगों की सूचना पर फरसगांव पुलिस ने जांच पंचनामा के बाद युवक के शव को नगर के चीरघर में रखकर मृतक व उसके परिजनों की पतासाजी कर रही है।

फरसगांव थाना से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह गोंडवाना भवन के पीछे एक अज्ञात शव मिलने की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पंचनामा किया गया। अज्ञात मृतक की पहचान में जुट गई। आस-पास के दुकानदारों से यह जानकारी प्राप्त हुआ कि, मृतक कोरोना काल के समय से नगर में आया हुआ था, जो नगर के कुछ दुकानों में घूम-घूम कर काम करता था। वह लोगों को अपना नाम भोलाराम निवासी बिलासपुर का होना बताया था। मृतक की सही पहचान नहीं होने पर फरसगांव पुलिस ने जांच पंचनामा के बाद मृतक के शव को चीरघर में शव को रखकर थाने में मर्ग कायम कर मृतक के परिजनों की पतासाजी कर रही हैं।