रायपुर 30 मई 2026 (वेदांत समाचार) । CM विष्णुदेव साय शनिवार को रायपुर में आयोजित विभिन्न काय्रक्रमों में शिरकत करेंगे. आज वह 11:30 बजे सुबह राम मंदिर स्थित सुंदर सदन में आयोजित पत्रकारिता गौरव उत्सव में भाग लेंगे. इसके बाद दोपहर में तेलीबांधा स्थित गुरुद्वारा में आयोजित “चित्र प्रदर्शनी और शहीदी दिवस” कार्यक्रम में दोपहर 12:40 बजे से 1:10 बजे तक शामिल होंगे. वहीं दोपहर 3:10 बजे से 3:40 बजे तक मठपारा के दुधाधारी सत्संग भवन में उनका समय आरक्षित रहेगा. करीब 3:50 बजे वह मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे.
कान्यकुब्ज सभा-शिक्षा मंडल, आशीर्वाद भवन द्वारा शनिवार, 30 मई को आशीर्वाद भवन के कॉन्फ्रेंस हॉल में शाम 6 बजे से हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष और उदन्त मार्तण्ड के संपादक पं. जुगल किशोर शुक्ल की परंपरा विषय पर एक विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा. समाज के अध्यक्ष सुरेश मिश्रा व सचिव राज कुमार दीक्षित ने बताया, संगोष्ठी के मुख्य वक्ता होंगे खंडवा के प्रसिद्ध राष्ट्रीय ललित निबंधकार डॉ. श्रीराम परिहार. अध्यक्षता हिंदी साहित्य अकादमी के अध्यक्ष शशांक शर्मा करेंगे. विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. सुशील त्रिवेदी मंच साझा करेंगे.

