Mobile 8699 रुपए में 12GB तक रैम वाला फोन! 5000mAh बैटरी फूंकती है जान - vedantsamachar.in

Mobile 8699 रुपए में 12GB तक रैम वाला फोन! 5000mAh बैटरी फूंकती है जान

Mobile under 10000: 10 हजार रुपए तक के बजट में 12GB तक रैम ऑफर करने वाला फोन तलाश रहे हैं तो हम आपके लिए इस प्राइस रेंज में एक ऐसा ही स्मार्टफोन ढूंढकर लाए हैं जो 8699 रुपए में 12 जीबी तक रैम के साथ आता है. इस फोन का नाम है Itel Zeno 100, इस फोन में वैसे तो 4 जीबी रैम है लेकिन ये बजट फोन 8 जीबी तक वर्चुअल रैम भी ऑफर करता है. इसका मतलब ये हुआ कि ये फोन 12 जीबी तक रैम के साथ आपको मिलेगा, इसमें मिलिट्री ग्रेड ड्रॉप रेसिस्टेंस, 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट जैसी खूबियों के साथ आता है.

Amazon पर कितनी है इस बजट फोन की कीमत?
आईटेल जेनो 100 के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 8699 रुपए है. फोन को खरीदते वक्त एसबीआई क्रेडिट कार्ड ईएमआई ट्रांजैक्शन के जरिए पेमेंट पर 10 फीसदी (1000 रुपए तक) का इंस्टेंट डिस्काउंट का फायदा मिलेगा.

Itel Zeno 100 Specifications
इस आईटेल स्मार्टफोन में 6.67 इंच डिस्प्ले है जो 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और डायनामिक बार के साथ आता है. ये बार आपको लाइव अलर्ट दिखाता है, स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए इस डिवाइस में यूनिसॉक टी7100 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है. सिक्योरिटी के लिए इस हैंडसेट में साइड माउंट फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है.

कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन के पिछले हिस्से में 8 मेगापिक्सल रियर कैमरा और फ्रंट में 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सेंसर दिया गया है. माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 2 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है. कनेक्टिविटी के लिए फोन में डुअल 4G VOLTE, ब्लूटूथ वर्जन 5, वाई-फाई 802.11 एसी, ग्लोनास और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है. 5000 एमएएच की दमदार बैटरी फोन में जान फूंकने के लिए दी गई है जो 10 वॉट फास्ट चार्ज सपोर्ट करती है. इस फोन में अल्ट्रालिंक फीचर दिया गया है जो कमजोर नेटवर्क वाले एरिया में भी कनेक्टिविटी ऑफर करता है.