रायपुर,29 मई (वेदांत समाचार)। नगर पालिक निगम जोन 7 स्वास्थ्य विभाग को जोन क्रमांक 7 क्षेत्र अंतर्गत तात्यापारा वार्ड क्षेत्र में हांडी तालाब में गन्दगी होने से सम्बंधित जनशिकायत मिलते ही इसे तत्काल संज्ञान में लेते हुए नगर निगम जोन 7 जोन अध्यक्ष श्वेता विश्वकर्मा और जोन 7 जोन कमिश्नर अरुण ध्रुव द्वारा दिए निर्देश पर नगर निगम जोन 7 स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जोन स्वास्थ्य अधिकारी आत्मानन्द साहू के मार्गनिर्देशन में लगभग 15 सफाई कामगारों की विशेष गैंग हांडी तालाब में लगाकर उनकी सहायता से तालाब में फैली जलकुम्भी को अभियान चलाकर सफाई करवाई और समाजहित में पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से स्वच्छता कायम कर जोन के स्तर पर प्राप्त जनशिकायत का त्वरित निदान किया.

