Big Breaking : राजधानी में पुलिस जवान ने अपने ही साथियों पर चलाई गोली, 2 जवानों की मौत…

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में एक दिल दहलाने वाली घटना हुई जहां एक पुलिस जवान ने अपन ही साथी जवानों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। बताया जा रहा है कि आरोपी जवान ने अपने 3 साथी जवानों पर गोलियां बरसा दी जिसके बाद 2 जवानों की मौत हो गई, वहीँ एक अन्य घायल जवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना दिल्ली के हैदरपुर इलाके की है जहां एक वाटर प्लांट में तैनात सिक्किम पुलिस के एक जवान ने 3 कर्मियों को गोली मार दी है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और आरोपी सिक्किम पुलिस कर्मी को पकड़ लिया गया है।