बकरीद पर जिला प्रशासन अलर्ट: गरियाबंद में दण्ड अधिकारियों की तैनाती, शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश – vedantsamachar.in

बकरीद पर जिला प्रशासन अलर्ट: गरियाबंद में दण्ड अधिकारियों की तैनाती, शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश

गरियाबंद। ईद-उल-जुहा (बकरीद) पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और कानून व्यवस्था के साथ संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने जिलेभर में कार्यपालिक दण्डाधिकारियों की ड्यूटी तय कर दी है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार 28 मई 2026 (गुरुवार) को सभी नियुक्त अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में मौजूद रहकर स्थिति पर निगरानी रखने और आवश्यक प्रशासनिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश के अनुसार संपूर्ण तहसील गरियाबंद के लिए तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी चितेश कुमार देवांगन तथा नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी योगेन्द्र कुमार देवांगन को जिम्मेदारी दी गई है।

इसी तरह छुरा तहसील में तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी मयंक अग्रवाल और नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी डोनेश्वर साहू को तैनात किया गया है। राजिम तहसील में तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी डिंपल ध्रुव तथा नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी तारेन्द्र कुमार ठाकुर कानून व्यवस्था संभालेंगे।

इसके अलावा फिंगेश्वर में रमेश मेहता, देवभोग में अजय कुमार चंद्रवंशी, मैनपुर में सुशील कुमार भोई तथा अमलीपदर में गैंदलाल साहू को संबंधित क्षेत्रों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला प्रशासन ने सभी अधिकारियों को पर्व के दौरान सतर्कता बरतने, स्थानीय परिस्थितियों पर नजर रखने और किसी भी स्थिति में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।