Oppo A6c: लॉन्च हुआ 7000mAh बैटरी वाला ये नया फोन, कीमत है 17 हजार से कम – vedantsamachar.in

Oppo A6c: लॉन्च हुआ 7000mAh बैटरी वाला ये नया फोन, कीमत है 17 हजार से कम

Oppo A6c Launched: ओप्पो ने A सीरीज में नए हैंडसेट Oppo A6c को ग्राहकों के लिए लॉन्च कर दिया है. इस फोन की कीमत 13999 रुपए से शुरू होती है, कम बजट में नया फोन तलाश रहे ग्राहकों को इस फोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी. फेदर व्हाइट और स्टोन ब्राउन दो कलर ऑप्शन्स में उतारा गया ये फोन केवल कंपनी की साइट पर ही उपलब्ध है. इस हैंडसेट को 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज या फिर 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज ऑप्शन में खरीदा जा सकता है, आप अपनी जरूरत के हिसाब से वेरिएंट चुन सकते हैं.

Oppo A6c Price in India
भारत में इस ओप्पो स्मार्टफोन की कीमत 13999 रुपए से शुरू होती है, इस कीमत में 4GB रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा. वहीं, 4GB रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के लिए आपको 16999 रुपए खर्च करने होंगे. मुकाबले की बात करें तो इस फोन की टक्कर Ai Plus Nova 2 5G, Motorola G35 5G, POCO C85 5G और OPPO K14 5G जैसे स्मार्टफोन्स से हो सकती है.

Oppo A6c Specifications
डिस्प्ले: डुअल सिम वाले इस फोन में 6.75 इंच एचडी प्लस LCD टचस्क्रीन दी गई है जो 240Hz टच सैंपलिंग रेट, 120Hz तक रिफ्रेश रेट, 900 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ उतारा गया है. कंपनी का दावा है कि ये फोन डस्ट और स्प्लैश रेजिस्टेंस के लिए IP64 रेटिंग के साथ आता है.


चिपसेट: स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए फोन में Unisoc T7250 ऑक्टा कोर प्रोसेसर के साथ ग्राफिक्स के लिए Mali-G57 जीपीयू का इस्तेमाल हुआ है.


सेंसर: सिक्योरिटी के लिए फोन के साइड में दिए पावर बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है. इसके अलावा इस हैंडसेट में एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, ई-कंपास और एक्सेलेरोमीटर सेंसर भी दिया गया है.


कैमरा: फोन में 13 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, साथ में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर मिलता है. ये फोन 1080p/30 fps तक वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है.


बैटरी: 7000mAh की दमदार बैटरी फोन में जान फूंकने के लिए दी गई है, ये फोन 15W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ उतारा गया है.
कनेक्टिविटी: फोन में 4G LTE, ब्लूटूथ वर्जन 5.2, वाई-फाई 5, 3.5mm ऑडियो जैक, जीपीएस, Galileo और QZSS सपोर्ट भी है.