राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सुश्री हरमनप्रीत कौर भुल्लर को खेल के क्षेत्र में पद्म प्रदान किया। सुश्री भुल्लर भारतीय महिला क्रिकेट में एक प्रतिष्ठित खिलाड़ी और प्रेरणादायक शख्सियत हैं। वह अपनी पीढ़ी की सबसे ऊर्जावान और प्रभावशाली क्रिकेटरों में से एक के रूप में उभरी हैं। अपने असाधारण नेतृत्व, लगातार बेहतरीन प्रदर्शन और निडर बल्लेबाजी शैली के माध्यम से, उन्होंने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दोनों स्तरों पर महिला क्रिकेट का कद बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पीयूष पांडे को मरणोपरांत कला के क्षेत्र में पद्म भूषण से सम्मानित किया। पीयूष पांडे विज्ञापन जगत की एक निर्णायक हस्ती थे। उनका प्रभाव केवल रचनात्मकता तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि इसमें रणनीतिक दूरदर्शिता, उद्योग नेतृत्व और सांस्कृतिक बारीकियों की गहरी समझ भी शामिल थी। पोलियो उन्मूलन के लिए ‘दो बूंद ज़िंदगी की’ और ‘मिले सुर मेरा तुम्हारा’ जैसे प्रतिष्ठित अभियान विज्ञापन के दायरे से कहीं आगे बढ़कर ऐसे स्थायी सांस्कृतिक मील के पत्थर बन गए, जिनकी गूंज पीढ़ियों तक सुनाई दी।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कला के क्षेत्र में धर्मेंद्र सिंह देओल (मरणोपरांत) को पद्म विभूषण से सम्मानित किया। वे भारतीय सिनेमा के एक प्रतिष्ठित व्यक्तित्व बने रहेंगे। उन्होंने संसद सदस्य के रूप में भी अपनी सेवाएं दीं। उनका करियर छह दशकों से भी अधिक समय तक फैला रहा, जिसमें उन्होंने 300 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया। उनके असाधारण योगदान ने न केवल मुख्यधारा के भारतीय सिनेमा को आकार दिया है, बल्कि लोगों के दिलों पर भी एक अमिट छाप छोड़ी है।

