Naxal Surrender : गढ़चिरौली में दो कट्टर इनामी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर कई वारदातों में थे शामिल

-दोनों माओवादियों पर 12 लाख रुपए का इनाम घोषित
-दोनों कई मुठभेड़ों में भी शामिल 

छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर(border ) पर उत्पात मचाने वाले 2 माओवादियों ने गढ़चिरौली पुलिस के सामने हथियार डाल दिए हैं। इनमें एक महिला नक्सली है। दोनों माओवादियों पर 12 लाख रुपए का इनाम घोषित था। गढ़चिरौली पुलिस इन दोनों सरेंडर माओवादियों से पूछताछ कर रही है। कई खुलासे हो सकते हैं। नक्सलियों के समर्पण से माओवादी संगठन को बड़ा झटका लगा है।

read more : NAXALI BREAKING- आमाबेड़ा में पेड़ काटकर नक्सलियों ने रास्ता किया जाम, सूचना देने के बाद भी नहीं पहुंची पुलिस

गढ़चिरौली पुलिस  (police )ने बतया कि रामसिंग ऊर्फ सिताराम बक्का(sitaram bakka ) (63) और माधुरी ऊर्फ भुरी ऊर्फ सुमन राजु मट्टामी (34) इन दोनों पर 6-6 लाख रुपए का इनाम है। नक्सलियों(naxali ) की एरिया कमेटी मेंबर (ACM) माधुरी पर 37 से ज्यादा अपराध दर्ज हैं। वहीं ACM रामसिंग पर 4 से 5 नामजद अपराध हैं। यह दोनों कई मुठभेड़ों में भी शामिल रहे हैं। दर्जनों जवानों की शहादत के भी जिम्मेदार हैं।

नवंबर (november )2012 से 2013 तक भामरागड़ दलम में कार्यरत

नवंबर 2002 में दलम में शामिल हुई थी।दिसंबर 2012 तक कसनसुर दलम में सदस्य के रूप में काम कर रही थी।नवंबर 2012 से 2013 तक भामरागड़ दलम में कार्यरत थी।नवंबर 2013 से अप्रैल 2022 पेरमीली दलम में एरिया कमेटी मेंबर (ACM) के रूप में काम कर रही थी। 2 खूंखार माओवादियों ने गढ़चिरौली पुलिस के सामने हथियार डाल दिए हैं।