कोरबा : बेसुध मिली विक्षिप्त महिला की नहीं हो सकी शिनाख्त

कोरबा,30 अप्रैल (वेदांत समाचार)। कोरबा जिले के उपनगरीय क्षेत्र हरदीबाजार के मुढ़ाली ग्राम में लोग उस वक्त सक्ते में आ गए जब एक विक्षप्त महिला गांव में बेहोश नजर आई। मिली जानकारी के अनुसार महिला की पहचान नहीं हो सकी है। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर महिला की शिनाख्ती की कोशिश की लेकिन वे असफल रहे, गांव वालों ने आस-पास मुनादी करा कर महिला के बारे में जानकारी दे दी है स्थानीय तौर पर महिला का उपचार भी ग्रामीणों के द्वारा कराया गया है ग्रामीणों का कहना है कि महिला जिनकी भी पहचान की है वह तुरंत आकर उन्हें ले जाए।