इंडोनेशिया ने पाम ऑयल निर्यात पर लगाई रोक…

जकार्ता/नई दिल्ली, घरेलू जरूरतें पूरा करने और बढ़ी कीमतों को रोकने के लिए इंडोनेशिया ने 28 अप्रैल से पाम ऑयल के निर्यात पर रोक लगा दी है। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो ने शुक्रवार को पाम ऑयल के निर्यात पर रोक की घोषणा की। भारत के पाम ऑयल के आयात का करीब 60% इंडोनेशिया से आता है। निर्यात बंद होने से भारत में खाद्य तेल संकट बढ़ने के साथ कीमतें बढ़ सकती हैं।