सोशल मीडिया में हुआ प्यार, शादी का झांसा देकर बनाया शारीरिक संबंध, मामला दर्ज

बिलासपुर। जिले bilaspur  में युवती के साथ शादी का झांसा दुष्कर्म की घटना सामने आई है। आरोपी युवस्क ने युवती से सोशल मीडिया में दोस्ती कर शादी का वादा किया और शारीरिक संबंध भी बनाये। बाद में जब लड़की ने शादी की बात कही तो वह मुकर गया। इसके बाद पीड़ित युवती ने उसके खिलाफ FIR दर्ज कराई है। फिलहाल मामला दर्ज होने के बाद आरोपी युवक भाग गया है। मामला कोटा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, रतनपुर निवासी 21 साल की युवती कॉलेज में पढ़ती है। उसकी पहचान फेसबुक पर कवर्धा जिले के कुकदुर थाना क्षेत्र छीरपानी में रहने वाले यशवंत साहू से हुई। दोनों बात करने लगे। इसी बीच दोनों की नजदीकियां बड़ी और प्यार हो गया। इसी बीच आरोपी ने युवती को 3 जनवरी को उसने युवती को मिलने के बहाने कोटा बुलाया। फिर अपने परिचित के घर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद 28 जनवरी को भी उसे कोटा लेकर गया और उसके साथ दोबारा दुष्कर्म किया।

इसके बाद जब युवती ने शादी करने की बात कही तो युवक ने मना कर दिया। इसके बाद युवती ने थाने जाकर आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। फिलहाल आरोपी फरार चल रहा है। जिसकी पतासाजी में पुलिस जुटी हुई है।