मनरेगा कर्मचारियों का हल्लाबोल, सैकड़ों की संख्या में कलेक्ट्रेट के सामने निकाली रैली

कोरबा,11 अप्रैल (वेदांत समाचार)। मनरेगा कर्मचारियों द्वारा बीते कई दिनों से हड़ताल पर चले गए। मुख्य मुद्दा नियमितीकरण और अन्य अपने मुद्दे को लेकर आज हजारों की संख्या में मनरेगा कर्मचारियों द्वारा जिला मुख्यालय में हल्ला बोल रैली निकालकर प्रशासन शासन का ध्यान आकर्षित किया। नियमितीकरण और वेतनमान बढ़ाने को लेकर पिछले कई दिनों से हड़ताल पर हैं। इसी कड़ी में मनरेगा कर्मचारियों द्वारा सैकड़ों की तादाद में एकजुट होकर विशाल रैली का आयोजन किया गया जिसमें जिले भर के मंडल कर्मचारियों की उपस्थिति रही मनरेगा कर्मचारी 4 अप्रैल से कलम बंद हड़ताल पर चले जाने से योजनाओं पर व्यापक असर पड़ रहा है। मनरेगा के सभी कर्मचारी धरातल पर अटक गई है।

मनरेगा कर्मचारी चुनावी घोषणा के अनुसार नियमितीकरण की मांग पर डेट है,और नियमितीकरण की प्रक्रिया पूरी होते तक ग्रेड पे के निर्धारण की मांग की जा रही है। मनरेगा कर्मचारी अपने जीवन का आधा संविदा कर्मचारी के तौर पर खत्म कर चुके हैं और वेतन के नाम पर झुनझुना थमा दिया जाता ही नहीं जिससे कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है इसे लेकर आज कर्मचारियों द्वारा रैली निकालकर शासन प्रशासन को जगाने का काम किया गया।