महंगाई, पेट्रोल संकट और सर्राफा व्यापार ठप होने के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन – vedantsamachar.in

महंगाई, पेट्रोल संकट और सर्राफा व्यापार ठप होने के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

कोरिया बैकुंठपुर 21 मई 2026। पेट्रोल-डीजल के मूल्य वृद्धि, खाद्य सामग्री की बढ़ती महंगाई एवं सर्राफा संकट के विरोध में आज जिला कांग्रेस कमेटी कोरिया द्वारा राजीव भवन कांग्रेस कार्यालय बैकुंठपुर के समक्ष जिला स्तरीय धरना-प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए और केंद्र की मोदी सरकार के धरना प्रदर्शन किया गया। जिला अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की अदूरदर्शी अपील के कारण देशभर में पेट्रोल-डीजल को लेकर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोग पेट्रोल पंपों में लंबी कतारों में खड़े होने को मजबूर हुए तथा कई स्थानों पर पेट्रोल पंप ड्राई हो गए। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार जानबूझकर संकट का माहौल बनाकर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि कर रही है। वक्ताओं ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से किसान, मजदूर, व्यापारी, युवा एवं मध्यम वर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। खाद्य सामग्री एवं राशन वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, वहीं सर्राफा व्यापार भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है। व्यापारियों के सामने आर्थिक संकट की स्थिति बन गई है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मोदी सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण देश की अर्थव्यवस्था कमजोर हो रही है और आम जनता त्रस्त है, जबकि भाजपा सरकार केवल प्रचार में व्यस्त है। जिला अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, पीसीसी सदस्य योगेश शुक्ला, प्रदेश संयुक्त महामंत्री वेदांती तिवारी, कोषाध्यक्ष अशोक जायसवाल, महामंत्री बृजवासी तिवारी, ब्लॉक अध्यक्ष बिहारी लाल राजवाड़े, सुरेश सिंह, आशीष यादव, अजीत लकड़ा, हेमसागर यादव, पूर्व नपा. अध्यक्ष लालमुनि यादव, मनजिंदर कौर, गणेश राजवाड़े, विकाश श्रीवास्तव भूपेंद्र यादव, धीरज सिंह, रियाजउद्दीन, चंद्रा प्रकाश राजवाड़े, दीपक गुप्ता, सौरभ गुप्ता,सुमन दुबे, पार्षद अंकित गुप्ता, धीरज शिवहरे, मनीष सिंह, वसीम वकील, अविनाश पाठक, रामाधार टोप्पो, शशि मांझी, वसीम खान, रामकुमार यादव, संतोष गोयन, रामसाय सोरी, जाग्रत कुर्रे, एजाज़ गुड्डू, एस एन मोदी, विक्रांत सिंह, सोहन स्वामी एवं अनेकों कांग्रेस मौजूद रहे।