कोरबा के पत्रकार शेख असलम की 7 वर्षीय पुत्री का आकस्मिक निधन, प्रेस क्लब ने जताया शोक – vedantsamachar.in

कोरबा के पत्रकार शेख असलम की 7 वर्षीय पुत्री का आकस्मिक निधन, प्रेस क्लब ने जताया शोक

कोरबा, 21 मई (वेदांत समाचार)। कोरबा प्रेस क्लब के कार्यकारिणी सदस्य एवं नवभारत के पत्रकार शेख असलम की 7 वर्षीय पुत्री कु. कयना जुबिन शेख का आज सुबह आकस्मिक निधन हो गया। मासूम बच्ची के निधन की खबर से पत्रकारिता जगत सहित परिचितों में शोक की लहर फैल गई है।

परिजनों के अनुसार कु. कयना जुबिन शेख का अंतिम संस्कार आज शाम 5 बजे श्याहीमुड़ी (दर्री) स्थित कब्रिस्तान में किया जाएगा। अंतिम यात्रा उनके निवास अलखनंदा विहार F-343 से निकलेगी।

इस दुखद घटना पर कोरबा प्रेस क्लब ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।